रुचि अग्रवाल बनी नरवर की तहसीलदार
नरवर
विगत 5 वर्षों से प्रभारी तहसीलदारों के भरोसे संचालित नरवर तहसील में मूल पद वाला तहसीलदार पदस्थ ना होने से तहसील की संपूर्ण व्यवस्था चौपट बनी हुई थी ।
तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण माफिया सक्रिय होकर, लोगों के अन्य कार्य आसानी से नहीं हो पा रहे थे ।
नरवर तहसील में ही पदस्थ नायब तहसीलदार श्रीमती रूची अग्रवाल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रमोट करके तहसीलदार के पद पर पदस्थ हेतु आदेश कर दिया है ।शासन से प्रमोशन संबंधी आदेश प्राप्त होते ही तहसीलदार बनी श्रीमती रुचि अग्रवाल ने आज नरवर तहसील का तहसीलदार के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
Q उक्त मौके पर स्थानीय अभिभाषक, पत्रकारों, जन सेवको द्वारा रुचि अग्रवाल को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी ।